काम रुकवाने गये इंजिनियर के साथ ठेकेदार के लोगों ने किया दुर्व्यवहार

काम रुकवाने गये इंजिनियर के साथ ठेकेदार के लोगों ने किया दुर्व्यवहार और काम रुकावट पैदा की।

.

नगर परिषद इंजिनियर द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग के चलते काम रूकवाया था

.

नगर परिषद द्वारा सीएम अधोसरंचना तृतीय चरण के अंतर्गत वार्ड नं 04 में सीसी रोड बनाने का काम ठेकेदार द्वारा सोमवार से शुरू किया गया था।

.

काम शुरू होते ही रोड निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए वार्डवासियों द्वारा नगर परिषद सीएमओ और इंजिनियर से शिकायत दर्ज कराई थी

.

जिसके चलते इंजिनियर जितेंद्र मारुं द्वारा मंगलवार को कार्य स्थल पर पहुंचकर सामग्री गीट्टी बालू रेत और चूरी सीमेंट की जांच करते हुए निर्माण कार्य बंद करवाया था
काम रुकवाने गये इंजिनियर के साथ ठेकेदार के लोगों ने किया दुर्व्यवहार

ठेकेदार द्वारा काम शुरू किया

.

इंजिनियर के काम बंद करने के निर्देश के बाद भी ठेकेदार सांवलिया द्वारा बुधवार को दोबारा काम शुरू कर दिया गया।

.

जिसकी शिकायत फिर से नपं सीएमओ, इंजिनियर सहित अनुविभागीय अधिकारी प्रियंका मिमरोट को शिकायत की गई।

.

जिसके बाद सीएमओ विष्णु देवड़ा और इंजिनियर जितेंद्र मारुं कार्य स्थल पर पहुंचे जहां पर उन्होंने चल रहे काम को रुकवाते हुए सीसी रोड पर जो मटेरियल डाला था उस की जांच की।

जांच की गई तो पाया कि उसमें सीमेंट की मात्रा नहीं के बराबर थी।

.

निर्माणाधीन सड़क को सीएमओ विष्णु देवड़ा द्वारा स्वयं खोदकर सामग्री निकालीं और लेबोरेटरी जांच करवाने हेतु पोलीथीन बैग्स में भरी।

इंजिनियर से अभद्रता की…

.

पंजाबी क्लिनिक से भावसार धर्मशाला का निरीक्षण करने इंजीनियर जितेंद्र मारु सहयोगी कर्मचारियों के साथ कर रहे थे।

.

इस दौरान इंजीनियर के कार्य में ठेकेदार के द्वारा नियुक्त कर्मचारी द्वारा इंजीनियर के कार्य में हस्तक्षेप कर कार्रवाई नही करने दी जा रही थी।

.

इंजीनियर मारु ने बताया कि, नियम विरुद्ध कार्रवाई चल रही थी उसे कार्य रोकने के निर्देश दिए थे लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा था।

.

इस नियमविरुद्ध कार्य के सैंपल हमने पूर्व में ले लिए थे।

.

एसडीएम द्वारा भी इस कार्य की शिकायत की थी लेकिन ठेकेदार रंगदारी करते हुए कार्य शुरु कर दिया।

पुलिस थाने पर एफ आई आर के लिए आवेदन दे दिया है।

.

जब इस कार्य को रुकवाने गए तो ठेकेदार के कर्मचारी ने कार्य में रूकावट पैदा की इसके संबंध में पुलिस थाने पर एफ आई आर के लिए आवेदन दे दिया है।

.

थाना प्रभारी के उपस्थित नहीं होने से प्रकरण दर्ज नही हुआ है।