गणगौर विसर्जन से पहले छैगांवमाखन के पास कोंडावद गांव में गुरुवार शाम 4 बजे कुआं साफ करने उतरे दो युवक मीथेन गैस निकलने से 8 लोगों की मौत
उन्हें बचाने के लिए उतरे एक के बाद एक छह अन्य लोग भी मीथेन गैस से बेहोश होकर कुएं की गाद में फंस गए।

इसके कारण सभी 8 लोगों की कुएं में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बचाव व राहत दल ने रात 8.15 बजे तक कुएं से सभी मृतकों के शव बाहर निकले।
जिन्हें जिला अस्पताल खंडवा भेजा गया। अस्पताल में रात में ही सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सभी मृतकों का कोंडावद में शुक्रवार सुबह 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कुआं 27 फीट गहरा है। इसमें 5 से फीट तक कीचड़ व कचरा भरा था। मरने वालों में कोंडावद निवासी वासुदेव उर्फ बलिराम पिता आत्माराम (40), उनका भतीजा राकेश पिता हरि (23), पूर्व सरपंच मोहन पिता मंशाराम (55), अनिल पिता आत्माराम (30), शरण पिता सुखराम (38), अर्जुन पिता गोविंद (33) और उसका चचेरा भाई गजानंद पिता गोपाल (25) व अजय पिता मोहन (26) शामिल हैं।
इधर, मौके पर पहुंची रेस्क्यू दल ने पहले क्रेन की मदद से उन्हें निकालने का प्रयास किया। जब क्रेन से वह नहीं निकले तो मास्क लगाकर रेस्क्यू दल कुएं में उत्तरा।
उन्होंने रस्सियों से बांधकर ग्रामीणों के शव एक-एक कर बाहर निकाला। रेस्क्यू कार्य में प्रशासन की टीम को करीब 4 घंटे का समय लगा। घटनास्थल पर कलेक्टर ऋषव गुप्ता व एसपी मनोज कुमार राय भी पहुंचे।
एक के बाद एक बेहोश होकर कुएं में गिरते गए
गांव के कमलचंद पटेल सहित मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया शाम 5 बजे गणगौर विसर्जन का कार्यक्रम होने वाला था। इससे पहले शाम 4 बजे गांव के युवक कुएं की सफाई करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शी सालकराम ने बताया हम सभी गणगौर विसर्जन के लिए कुएं की सफाई कर रहे थे। सबसे पहले राकेश और अनिल कुएं में कीचड़ और कचरा निकालने उत्तरे थे।
कुछ कचरा निकाला भी था। कुएं में बहुत बदबू आ रही थी। हमने देखा कुएं के भीतर अनिल और राकेश बेहोश होकर गिर गए।
उन दोनों को कुएं से बाहर निकलने के लिए दो-दो कर अन्य 6 लोग भी उतरे। लेकिन जैसे ही कुएं के अंदर पहुंचे वे भी बेहोश होते गाए।
वहीं रस्सी की पकड़ ढोली होने पर सभी कुएं में गिर गए। मीथेन गैस के कारण सभी बेहोश हो गए।
कुएं में सभी 8 लोगों की मौत हो गई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुःख व्यक्त किया साथ है। उन्होंने कहा कि परिजनों के मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं। सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।